PM Awas Yojana Ka Status Check : पीएम आवास योजना का स्टेटस चेक करें ?
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना का स्टेटस चेक कैसे करें | दोस्तों प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत गरीब और बेघर लोगो को आर्थिक सहायता दी जाती है जिसकी मदद से वह अपने घरो को बनवा सकते है | यह राशि 2 किस्तों में प्रदान की जाती है | अगर आप भी एक ऐसे नागरिक है जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है और आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो आप पीएम आवास योजना का स्टेटस देख सकते है |
पीएम आवास योजना का स्टेटस चेक करें ?
- पीएम आवास योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से AwaasApp लिखकर सर्च करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को इनस्टॉल कर लेना होगा और उसके बाद इसे ओपन करना होगा |
- उसके बाद मांगे गए सभी परमिशन को Allow करना होगा और उसके बाद आपको इसका डैशबोर्ड देखने को मिल जाएगा |
- स्टेटस चेक करने से पहले आपको Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको चार ऑप्शन दिखाई देगा उसमे से आपको किसी एक चयन करना होगा |
- अगर आपने आधार नंबर सेलेक्ट किया है तो अपने आधार नंबर को दर्ज करना होगा और नीचे अपना स्टेट सेलेक्ट करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा जिसमे आपका पूरा डिटेल्स होगा |







































